फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अचीवर्स क्रेडिट सोसाइटी निदेशक पर 23 लाख की ठगी का केस

Sun, 13 Aug 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड थाने में अचीवर्स क्रेडिट सोसाइटी निदेशक के खिलाफ निवेश के नाम पर 23 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पांच निवेशकों ने सोसाइटी में 12 माह के लिए निवेश किया था और सभी से वादा किया गया था कि दोगुना मुनाफा दिया जाएगा।
झांसी के मऊरानीपुर में रहने वाले नईम के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए विभूतिखंड कृपा टावर स्थित अचीवर्स क्रेडिट सोसाइटी के बारे में पता चला था।
कंपनी के एमडी रंजीत सिंह ने 12 महीने में धन दोगुना कर लौटाए जाने की बात कही थी। नईम ने करीब 9.35 लाख रुपये का निवेश किया। रिश्तेदारों को भी स्कीम के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके बाद हीरा राइन ने 6.21 लाख, रहीसा बेगम ने 3.80 लाख, मजीद खान ने 1.44 लाख और तबस्सुम ने दो लाख रुपये निवेश किए। जालसाज ने पूरी रकम हड़प ली। परेशान होकर 11 अगस्त को विभूतिखंड थाने में रंजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें