- अलीगंज, गाजीपुर व सरोजनीनगर थाने में केस
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने तीन के खातों से करीब 2.20 लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ितों ने सरोजनीनगर, अलीगंज व गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
सरोजनीनगर के न्यू आजाद नगर की रहने वाली शंपा बोस के मुताबिक, तीन मार्च को खाते से यश बैंक के यूपीआई के जरिये 99999 रुपये निकाल लिए गए। उधर, इंदिरानगर बी-ब्लॉक निवासी मो. परवेज के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए एक ने कॉल की। भेज गए लिंक के जरिये एप्लीकेशन डाउनलोड कराया। इसमें कार्ड की डिटेल डालते ही खाते से 15000 और 5000 रुपये दो बार में कट गए। इसी तरह अलीगंज के त्रिवेणीनगर निवासी मदन राय के खाते से तीन बार में 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।