माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एसी बोगियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से देहरादून, पुणे, कोलकाता आदि की ट्रेनों में जनरल की बोगियों की जगह एसी कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। आठ जोड़ी ट्रेनों में जनरल कोच हटाकर उनकी जगह थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि गोरखधाम एक्सप्रेस में 13 मई से, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस में 25 मई से, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में 29 मई से, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 25 मई से, गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस में 26 मई से, गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 24 मई से, गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस में 25 मई से, गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 4 जून से, गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 3 जून से जनरल की जगह एक थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे। दूसरी ओर रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में लगे स्लीपर कोच को हटाकर थर्ड एसी के कोच लगाने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर जल्द ही सूची जारी की जाएगी।