ठगी की रिपोर्ट दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
गोमतीनगर इलाके की विकासखंड निवासी सोनिया भाटिया ने प्लॉट के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
सोनिया के मुताबिक, शमशेर सिंह नेहरू एन्क्लेव में रहते हैं। पहले उनके किराएदार थे। इस दौरान शमशेर ने प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। प्लॉट नहीं मिलने पर रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकाने लगा।
चार लाख लेकर पेट्रोल पंप का मैनेजर फरार
नाका में राजगंगा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप के मैनेजर धर्मवीर यादव पर चार लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश द्विवेदी के मुताबिक, पंप की प्रबंधक स्वाति अग्रवाल ने बताया कि उन्नाव के अकोहरी मर्दनपुर निवासी धर्मवीर यादव कुछ दिन पहले बिना बताए गायब हो गया था। इसके बाद 31 दिसंबर को रात में हिसाब दिए बिना ही मोनू फिर भाग गया।