फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल्डर ने पुताई ठेकेदार का 10.82 लाख हड़पा

विज्ञापन
बिल्डर ने पुताई ठेकेदार का 10.82 लाख हड़पा, रिपोर्ट दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
गोमतीनगर विस्तार इलाके में बिल्डर मोअज्जम ने पुताई ठेकेदार सद्दाम हुसैन का 10.82 लाख रुपये हड़प लिया। पीड़ित ने रुपये मांगे तो धमकी दी। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक, सेक्टर-6 निवासी सद्दाम ने बताया कि नवंबर 2021 में इंदिरानगर सेक्टर-10 में इंसाफ नगर निवासी बिल्डर मोअज्जम से मुलाकात हुई थी।
मोअज्जम ने कुर्सी रोड स्थित बिल्डिंग में पुताई का काम करने के लिए कहा। सद्दाम ने कुल 45 लाख का खर्च बताया।
सद्दाम के मुताबिक, आधा काम होने पर उसे 22.50 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन मोअज्जम ने 11.68 लाख का भुगतान किया। इस पर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल, डीजीपी, आईजी रेंज सहित कई पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन

बुजुर्ग वकील से 1.58 लाख की ठगी
हुसैनगंज निवासी 83 वर्षीय अधिवक्ता शिवराज मोहन निगम ने कैसरबाग थाने में सुरेश पांडेय व उनकी पत्नी रानी पर 1.58 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया है। शिवराज ने बताया कि 16 साल पहले हादसे में सुरेश पांडेय के बेटे की मौत हो गई थी। मुआवजा मिलने पर कोर्ट केस पर हुए खर्च को लौटाने का वादा किया था। 16 साल बाद फैसला आया तो दंपती ने खर्च के नाम पर 1.58 लाख का चेक दिया जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें