फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
मुर्गी पालन करने वाली कंपनी के नाम पर जालसाजों ने कार्यालय खोला और फ्रेंचाइजी देने के नाम पर चार लाख ऐंठ लिए। मामले में बहराइच के सुदीप जैसवाल ने बिजनौर थाने में मंगलवार को केस दर्ज कराया है।
बहराइच के महोलीपुरा निवासी सुदीप जैसवाल ने बताया कि नया व्यापार शुरू करना चाहते थे। इंटरनेट पर फार्मर च्वॉइस के बारे में पता चला। पांच दिसंबर को अंजान कॉल आई।
कॉलर ने बताया कि फार्मर च्वॉइस कंपनी का प्रतिनिधि है। सुदीप को कंपनी के बिजनौर स्थित कार्यालय बुलाया गया।
नौ दिसंबर को लखनऊ आए और जोनल मैनेजर कलवापल्ली उमाशंकर रेड्डी से मुलाकात हुई। सौदा तय होने के बाद सुदीप ने बताए अकाउंट में चार लाख रुपये जमा कर दिए।
उमाशंकर ने बताया कि कंपनी के अधिकारी बहराइच आकर भूमि पूजन करेंगे। सुदीप के अनुसार, 20 दिसंबर को आखिरी बार बात हुई थी।
27 दिसंबर को वह बिजनौर स्थित फार्मर च्वॉइस के कार्यालय पहुंचे, जहां पता चला कि कई दिन पहले ही उमाशंकर दफ्तर बंद कर भाग गया है। पीड़ित ने एसीपी कृष्णानगर से मिलकर शिकायत की थी।
जवान से एक लाख की साइबर ठगी
साइबर ठगों ने जवान आलोक कुमार के खाते से एक लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया है। आलोक कुमार प्रथम वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को डेबिट कार्ड के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया था। इसके थोड़ी देर बाद अंजान नंबर से कॉल आई और बातचीत के बाद ठग ने व्हाट्सएप पर कस्टमर सर्विस नाम का एप्लीकेशन भेजा। इस पर उन्होंने शिकायत लिखकर ई-मेल कर दी। अगले ही दिन उसके दो खातों से एक लाख रुपये कट गए।