पीएम आवास के नाम पर 86 हजार रुपये ऐंठे
लखनऊ। अलीगंज के त्रिवेणी नगर निवासी बेबी गौड़ से ठगों ने पीएम आवास योजना के नाम पर 86 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। बेबी के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास कॉल आई थी। फोनकर्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आपका नाम आया है। दो हजार देने पर आवास आपका हो जाएगा। रकम भेजने के कुछ देर बाद उनके पास वीडियो कॉल आई। इस बार ठग ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और योजना का लाभ लेने के घूस देने का आरोप लगाया। धमकाकर 84 हजार रुपये और ऐंठ लिए।