फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंगोत्री इंफ्रारियलिटी पर जालसाजी का केस, प्रमुख सचिव गृह से शिकायत के बाद हुई थी जांच

विज्ञापन
प्लॉट के नाम पर ठगी की रिपोर्ट। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
गाजीपुर थाने में गंगोत्री इंफ्रारियलिटी प्रा. लि. के डायरेक्टर मार्केटिंग एवं एडमिन विश्वजीत श्रीवास्तव, अकाउंटेंट नीलम व एमडी आशीष श्रीवास्तव पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि तरुण सिन्हा ने परिवार के नाम से पांच प्लॉट बुक कराए थे। इसकी रकम जमा करा दी, लेकिन कंपनी ने प्लॉट नहीं दिया। तकादा करने पर टालमटोल करने लगे। पीड़ित ने प्रमुख सचिव गृह से शिकायत की। जांच में आरोप सही निकले थे।
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, प्रियदर्शिनी कालोनी सेक्टर-जी निवासी तरुण सिन्हा का आरोप है कि गंगोत्री इंफ्रारियलिटी ने गोसाईंगंज में गंगोत्री सिटी आस्टर ब्लक के नाम से योजना शुरू की।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने पांच प्लॉट बुक कराए थे। आरोप है कि रजिस्ट्री के लिए 25 साल से दौड़ रहा है। डेढ़ साल पहले कंपनी के एमडी आशीष श्रीवास्तव घर पहुंचे थे।
उन्होंने रजिस्ट्री का आश्वासन दिया, लेकिन मामला सिफर रहा। इसके बाद कंपनी की अकाउंटेंट से संपर्क किया तो दो से तीन दिन का समय मांगा। फिर भी कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

परेशान होकर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से शिकायत की। जांच में फर्जीवाड़ा सही पाया गया। इसके आधार पर गाजीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें