फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो राइड कंपनी के खिलाफ छह और लोगों ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज कंपनी हेलो राइड के खिलाफ छह और लोगों ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

हेलोराइड कंपनी के निदेशक सहित आठ लोगों के खिलाफ छह लोगों ने ठगी का मुकदमा विभूतिखंड थाने में दर्ज कराया है। आरोप है कि निदेशकों ने 15.64 लाख रुपये ठगे हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक, कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी निवासी प्रदीप साहा ने बताया कि कुछ साल पहले विभूतिखंड के साइबर हाइट टावर के आठवें फ्लोर पर स्थित हेलो राइड कंपनी में सात बाइक टैक्सी के लिए 4.27 लाख रुपये का निवेश किया था।
विज्ञापन

कंपनी ने उनको हर माह 67 हजार रुपये लाभ देने की बात कही थी। कंपनी ने उन्हें एक माह का मुनाफा दिया और फिर रुपये देने बंद कर दिए।
गोंडा के रहने वाले प्रदीप कुमार ने भी कंपनी में तीन बाइक के लिए 1.83 लाख रुपये का निवेश किया था। कंपनी ने उन्हें दो माह तक 28 हजार रुपये दिए थे।
आजमगढ़ निवासी मुकेश राय ने हेलोराइड कंपनी में तीन बाइक के लिए 1.83 लाख रुपये, प्लॉट के नाम पर एक लाख रुपये और उनके एक परिचित राजिक अली ने 61 हजार रुपये का निवेश किया था।
कंपनी ने एक से दो माह तक उन लोगों को तय लाभ दिया और फिर रकम डकार गई। इसी तरह गाजीपुर जनपद के रहने वाले विजय कुमार तिवारी ने कंपनी मेें पांच बाइक के लिए 3.05 लाख रुपये का निवेश किया था।
विज्ञापन

इसी तरह, वाराणसी के लंका निवासी प्रवीण कुमार निषाद ने भी हेलोराइड कंपनी में पांच बाइक के लिए 3.05 लाख रुपये का निवेश किया था।
कंपनी ने हर माह 51 हजार रुपये बतौर लाभ देने की बात कही थी, लेकिन कंपनी ने एक पैसा नहीं लौटाया।
पीड़िताें ने बृहस्पतिवार को कंपनी के डायरेक्टर अभय कुमार, नीलम वर्मा, निखिल कुशवाहा, राजेश पांडेय, रागिनी गुप्ता, शकील अहमद, ब्रोकर सरलेश सिंह और आजम सिद्दीकी और सलीम अहमद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें