फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक को बेचा फ्लैट गिरवी रखकर लिया लोन, रीयल एस्टेट कंपनी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजी : बैंक प्रबंधक को बेचे फ्लैट पर बिल्डर ने लिया लोन
विज्ञापन

विभूतिखंड थाने में रोहतास समूह की बिल्डर कंपनी एंडीज टाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक बैंक के अधिकारियों के खिलाफ ठगी का आरोप लगाते हुए निजी बैंक के प्रबंधक अभिषेक सिंह ने केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि मेसर्स एंडीज टाउन प्लानर्स कंपनी ने अभिषेक को फ्लैट बेचा था। कंपनी ने फ्लैट पर कब्जा दे दिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई और बाद में उसे कर्नाटक बैंक में गिरवी रखकर लोन ले लिया। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि वह आईसीआईसीआई बैंक की सीतापुर शाखा में प्रबंधक हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने बिल्डर से विभूतिखंड स्थित रोहतास प्लूमेरिया प्रोेजेक्ट में 1403डी नंबर का फ्लैट खरीदा था।
फ्लैट की कीमत 68 लाख रुपये थी। उन्होंने बैंक से 50 लाख रुपये का लोन कराया था। वर्ष 2014 में कंपनी ने उन्हें कब्जा दे दिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की।
कब्जा मिलने के बाद वह परिवार समेत वहीं रहने लगे। अभिषेक का आरोप है कि मार्च 2016 में एंडीज टाउन प्लानर्स के निदेशक जॉपलिंग रोड निवासी परेश रस्तोगी, उसके भाई पियूष रस्तोगी, पंकज रस्तोगी और दीपक रस्तोगी ने उनका फ्लैट कर्नाटक बैंक में गिरवी रखकर लोन ले लिया।
अभिषेक के पास वर्ष 2019 में बैंक की तरफ से लोन की किस्तें न चुकाने के नोटिस आए। उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि फ्लैट गिरवी है।
उन्होंने बैंक जाकर लोन का ब्यौरा निकलवाया, जिसमें परेश रस्तोगी समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए।
अभिषेक का कहना है कि कंपनी के निदेशकों ने बैंक अफसरों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया है।
कर्नाटक बैंक के अधिकारियों को पता था कि उक्त फ्लैट पर पहले से ही लोन चल रहा है, इसके बाद भी उन्होंने कंपनी के निदेशकों को लोन दे दिया।
अभिषेक ने रेरा में शिकायत की। रेरा ने एंडीज टाउन प्लानर्स को रजिस्ट्री करने का आदेश दिया। हालांकि, कंपनी के निदेशकों ने रेरा की बात नहीं मानी और गायब हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाना में शिकायत की पर वहां भी सुनवाई नहीं हुई। बकौल अभिषेक, 11 जुलाई को उन्होंने एसएसपी को लिखित प्रार्थनापत्र दिया तब भी एंडीज टाउन प्लानर्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने गृह सचिव से गुहार लगाई।
गृह सचिव के आदेश पर विभूतिखंड थाने में परेश रस्तोगी, पियूष रस्तोगी, पंकज रस्तोगी व दीपक रस्तोगी और कर्नाटक बैंक के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें