फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश और कमिश्नर की फटकार के बाद गोसाईंगंज पुलिस ने लिखा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दृष्टिबाधित बुजुर्ग मोहिउद्दीन हैदर उर्फ इरफान अली की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर गोसाईंगंज पुलिस ने शुक्रवार को आखिरकार नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजधानी के अमेठी हाउस निवासी मोहिउद्दीन हैदर की बहन हबीबा खातून की मृत्यु 2017 में हो गई थी। अकेले वारिस होने के चलते मोहिउद्दीन के नाम पर सारी जमीन की वरासत हो गई थी।
बाद में गुजरात के तयबुद्दीन उस्मानी, उस्मान उस्मानी, दुजाना उस्मानी व शाहाबुद्दीन उस्मानी ने खुद को हबीबा का बेटा बताते हुए जाली कागजात तैयार कर जमीन की वरासत अपने नाम करा ली थी।
विज्ञापन

इसमें अमेठी के फुरकान अहमद अब्बासी, मो. कलाम व कुछ तथाकथित वकीलों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद मोहिउद्दीन ने एसडीएम मोहनलालगंज की कोर्ट में वाद दायर किया।
इसमें एसडीएम विकास कुमार सिंह ने हबीबा के कथित बेटों को अपात्र पाते हुए मोहिउद्दीन की जमीन उन्हीं के नाम करने का आदेश जारी किया था।
जमीन हथियाने के लिए अमेठी के भूमाफिया फुरकान अहमद अब्बासी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस पर पीड़ित ने डीसीपी साउथ को तहरीर दी, पर सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद पीड़ित ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के न्यायालय में अर्जी दी। कुछ दिन पहले कोर्ट ने जांच के बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए।
इस पर भी गोसाईंगंज पुलिस ने हीलाहवाली की। मामला पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के संज्ञान में आया तो उन्होंने गोसाईंगंज कोतवाल को फटकार लगाई।
इसके बाद गोसाईंगंज पुलिस ने तयबुद्दीन उस्मानी, उस्मान उस्मानी, दुजाना उस्मानी, शहाबुद्दीन उस्मानी, राज सिंह राठौर, यश मित्रा के डायरेक्टर राम अवध, कैलाश रावत, मो. कलाम व फुरकान अहमद अब्बासी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। इसी मामले में अप्रैल में सात लोगों के खिलाफ हुसैनगंज थाने में भी एक मुकदमा दर्ज हो चुका है।
नजूल की जमीनों की हो गई रजिस्ट्री, दो पर मुकदमा
एलडीए में अब नजूल की दो सरकारी जमीनों को हड़पने की कोशिश के मामले सामने आए हैं। वीसी के आदेश पर नजूल अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने ठाकुरगंज थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। इन जमीनों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। सचिव पवन गंगवार ने बताया कि यावर हुसैन, अख्तर हुसैन, निशात, तनवीर जहां, इरशत जहां ने कृष्ण कुमार शुक्ला, राघवेंद्र प्रसाद सिंह और आशू सिंह के साथ साठगांठ कर खसरा संख्या 256, 257, 250, 248, 249 मोहल्ला तोपखाना बालकगंज की नजूल की जमीन का रजिस्टर्ड इकरारनामा एक अक्तूबर 2020 कर दिया गया। इन सभी के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। नजूल अधिकारी आनंद कुमार सिंह की ओर से एक और तहरीर दी गई। इस प्रकरण में सुरेश कुमार, संतराम ने साठगांठ कर खसरा संख्या 256 मोहल्ला तोपखाना बालकगंज की नजूल की जमीन की रजिस्ट्री कर दी। एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, नजूल अधिकारी आनंद कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रिटायर्ड सैनिक से जमीन के नाम पर ठगी
पीजीआई इलाके में रहने वाले रिटायर्ड सैनिक वीरेंद्र यादव ने जमीन के नाम पर 2.20 लाख की ठगी का आरोपी लगाते हुए कृष्णानगर थाने पर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे ने बताया कि शिकायत पर कृष्णानगर निवासी एस समीर, आजाद हुसैन व उमेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
लोन के नाम पर 30 हजार हड़पे
आशियाना इलाके में रहने वाले बेचालाल ने लोन दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक परमंहस सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
साइबर ठगों ने पांच के खातों से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए
साइबर जालसाजों ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में पांच लोगों को झांसा देकर खातों से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाले निशा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें किराए पर मकान की जरूरत थी। ऑनलाइन साइट पर मकान पसंद आने पर उन्होंने संबंधित व्यक्ति को मेसेज किया। इस पर उसने 25 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद जा रहा है। वहीं, ठगों ने खाता अपडेट कराने के नाम पर पीजीआई थानाक्षेत्र निवासी त्रिलोकी कुमार श्रीवास्तव के खाते से 70 हजार रुपये, गोमती नगर विस्तार निवासी हरिओम सिंह के खाते से 20 हजार, हुसैनगंज की फायजा खान की खाते से 17 हजार, और ठाकुरगंज निवासी आदेश शुक्ला के खाते से 20 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें