फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए रुपया मांगने वाले दो सिपाहियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी चोरी की रिपोर्ट के लिए रुपया मांग रहे दो सिपाहियों पर कोर्ट के आदेश पर केस
विज्ञापन

बंथरा थाने के दो सिपाहियों पर लकड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए रुपया मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।
इंस्पेक्टर रमेश सिंह रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वीरपाल की तरफ से दो सिपाहियों व प्राइमरी स्कूल के अध्यापक कौशल किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि वीरपाल खेती-किसानी करता है। उसके गांव में बाबा फूलदास का आश्रम है। बाबा का नाती कौशल किशोर दबंग किस्म का है और इलाके की काफी जमीन पर उसने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सिलसिले में कई मुकदमे भी चल रहे हैं। वीरपाल ने बताया कि एक जनवरी 2018 को कौशल किशोर ने उसकी जमीन से सात सागौन के पेड़ काट लिए।
वह पेड़ ट्रैक्टर में लादकर ले जा रहा था तभी उसे सूचना मिल गई। उसने पुलिस को फोन करके पेड़ काटे जाने की जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों ने ट्रैक्टर रुकवाकर मोबाइल कैमरे से वीडियो बनवाया। इसके बाद लकड़ी लेकर बाबा फूलदास के आश्रम चले गए। वहां उन्होंने लकड़ी रखवा दी।
वीरपाल ने एफआईआर दर्ज करने को कहा तो सिपाहियों ने लकड़ी की आधी कीमत और खर्चा-पानी देने को कहा। रुपया न देने पर उन्होंने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
वीरपाल ने विरोध किया तो उसे डांटकर भगा दिया। पीड़ित का कहना है कि सिपाहियों ने कौशल किशोर से रुपये लेकर मामला रफा-दफा कर दिया था।
उसने एसएसपी से शिकायत की, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वीरपाल ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें