फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिर्जापुर सपा जिलाध्यक्ष सहित परिवार के पांच लोगों पर बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

Wed, 18 Oct 2023 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/मिर्जापुर। मिर्जापुर के सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व उनके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ उनकी बहू ने राजधानी के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इन सभी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


दीपांजना चौधरी ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के बेटे अखिलेश कुमार चौधरी के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप लगाया कि 9 फरवरी को जब वे ससुराल में थीं तो पति और सास-ससुर ने उन्हें मारा-पीटा। उनको छोटे बेटे अभ्युदय चौधरी के साथ उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। तहरीर में उन्होंने यह भी कहा है कि वे शादी व परिवार बचाने के लिए ससुराल आईं। आरोप लगाया है कि बीते मई माह में उन्हें धमकी दी जाने लगी कि पुलिस से शिकायत करोगी तो बड़े बेटे अरुणोदय चौधरी को कभी नहीं देख पाओगी। तहरीर के आधार पर आशियाना थाने में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, उनकी पत्नी उर्मिला चौधरी, पुत्र अखिलेश चौधरी, जगदंबा चौधरी व अवधेश चौधरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।



इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि मामला पांच माह पहले का है। बहू लखनऊ में रहना चाहती है। उसे लेने के लिए पुत्र अखिलेश बार-बार लखनऊ जाता था, परंतु वह आने को तैयार नहीं है। मामला पुत्र और बहू के बीच का है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप निराधार है। मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन जांच के बाद सभी आरोप झूठे पाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें