फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विवि का दीक्षांत समारोह छह दिसंबर को

Wed, 18 Oct 2023 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह छह दिसंबर को होगा। इसमें मेधावियों को 198 पदक बांटे जाएंगे। साथ ही 53 हजार विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 66वें दीक्षांत समारोह में भारतीय स्पेस रिसर्च संस्थान के अध्यक्ष एस. सोमनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकते हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सहमति के बाद समारोह के लिए यह तिथि निश्चित हुई है।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की तिथि तय होने के बाद इसकी तैयारियों को लेकर इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। परीक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दी जाने वाली डिग्रियों की छपाई भी शुरू करा दी गई है। जल्द ही समारोह के संबंध में विस्तृत निर्देश भी कुलपति की ओर से जारी किए जा सकते हैं। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से वितरित किए जाने वाले पदकों में 16 पदक विश्वविद्यालय के और 182 पदक प्रायोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें