फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी को असलहा लेकर दौड़ने वाले सिपाही के खिलाफ मुकदमा

Fri, 04 Aug 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मामूली टक्कर के बाद उन्नाव के औरास निवासी कारोबारी विजेंद्र प्रताप सिंह को सरकारी रिवॉल्वर लेकर दौड़ाने वाले सिपाही पर बृहस्पतिवार को पारा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

केस पीड़ित कारोबारी ने लिखाया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही डॉक्टरखेड़ा निवासी बलवंत सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए गोंडा पुलिस को रिपोर्ट भी भेजी है। आरोपी सिपाही गोंडा के नवाबगंज थाने में तैनात है।
इंस्पेक्टर पारा श्रीकांत राय ने बताया कि बुधवार रात कारोबारी विजेंद्र प्रताप सिंह काम निपटाकर बाइक से उन्नाव जा रहे थे।
रास्ते में पारा स्थित सूर्यनगर क्राॅसिंग के पास पीछे से आ रहे सिपाही बलवंत सिंह की बाइक कारोबारी के पैर पर चढ़ गई। इसे लेकर सिपाही गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर सरकारी रिवाॅल्वर निकाल ली और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने लगा। यह देख पीड़ित जान बचाकर भागा तो आरोपी ने पीछा कर लिया।
किसी तरह एक घर में घुसकर कारोबारी ने जान बचाई और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी सिपाही बाइक लेकर भाग चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें