फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1.65 करोड़ का मक्का लेकर नहीं किया भुगतान, पीजीआई थाने में केस दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर के मक्का कारोबारी संजय गुप्ता ने पीजीआई इलाके में रहने वाले दो लोगों पर माल लेकर 1.65 करोड़ रुपये का भुगतान न करने का केस पीजीआई थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि बकाया रुपये मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी। कानपुर के किदवईनगर इलाके में मक्का कारोबारी संजय गुप्ता रहते हैं। उनके अनुसार कुछ दिन पहले पीजीआई इलाके में रहने वाले एक कंपनी के मालिक विमल तिवारी व राहुल तिवारी ने उनसे संपर्क किया और मक्का खरीदने की बात कही।
इस पर पीड़ित ने उन लोगों को मक्के का रेट बताया। बातचीत के बाद दोनों ने कई बार में संजय से 1.65 करोड़ का माल खरीदा। पीड़ित ने आरोपियों के बताए गए स्थान पर माल सप्लाई कर दिया।
विज्ञापन

भुगतान न करने पर पीड़ित ने जब संपर्क किया तो दोनों टालमटोल करने लगे। चंद रोज पहले पीड़ित अपने कुछ जानने वालों को साथ लेकर आरोपी विमल तिवारी से मिलने पहुंचा और बकाया रकम वापस मांगी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित संजय ने एक अगस्त को पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें