फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हॉस्पिटल में निवेश के नाम पर ठगे आठ लाख, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हॉस्पिटल में निवेश के नाम पर आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित रेहान खान ने पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन

निर्देश पर ठाकुरगंज पुलिस ने सरफराजगंज निवासी कामरान हैदर, हसन नातिक, यावर और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मूलरूप से सीतापुर के आवास विकास काॅलोनी निवासी रेहान खान ठाकुरगंज के कैंपवेल रोड में रहते हैं।
उन्होंने बताया कि 2022 में फिजियोथेरपिस्ट कामरान हैदर, हसन नातिक निवासी हरदोई हालपता सरफराजगंज और एरा मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस छात्र उनसे आकर मिले।
आरोपियों ने बातचीत में अस्पताल खोलने की बात कही। कहा कि निवेश पर मोटा मुनाफा होगा। झांसे में आकर रेहान ने कामरान के खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के कहने पर करीब 85 हजार की दवाइयां खरीदी। फार्मेसी में बैठने से होने वाली आमदनी में से 30 प्रतिशत अलग से देने का आश्वासन दिया।
पीड़ित ने 24 अक्तूबर से लेकर मार्च 2023 तक फार्मेसी की आमदनी के 1.70 लाख रुपये आरोपियों को दिए। साथ ही अस्पताल से भी आरोपियों ने करीब 3.50 लाख लिए।
आरोपियों ने मुनाफे के नाम पर पीड़ित को महज 15 हजार ही दिए। इसके बाद लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने साझेदारी तोड़ दी और पूरी रकम भी हड़प ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें