फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: याजदान बिल्डर पर 39 लाख ठगने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। याजदान इंफ्राकॉन प्रा.लि. पर 39 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज किया गया है। बाराबंकी के रहने वाले फैसल मतीन ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि फ्लैट के नाम पर 29 लाख और इंटीरियर के नाम पर 10 लाख वसूले थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सायम याजदानी, अलीम चौधरी, फहद याजदानी और शराफत अली के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
बाराबंकी के नवाबगंज निवासी फैसल मतीन के मुताबिक, जून 2018 में 29 लाख रुपये में याजदान इंफ्राकॉन प्रा.लि. के डालीबाग स्थित अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर ई-105 की रजिस्ट्री कराई थी।
विज्ञापन

कंपनी में निदेशक सायम याजदानी, अलीम चौधरी, फहद याजदानी और शराफत अली के खाते में यह रकम जमा कराई। आरोपियों ने साजिश रचते हुए दोबारा 10 लाख रुपये वसूले। कहा कि फ्लैट में इंटीरियर का कुछ काम कराना है।
विज्ञापन

रकम हड़पने के बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। इस बीच एलडीए ने बिल्डर के अपार्टमेंट अलायाह हेरिटेज को अवैध घोषित करते हुए ध्वस्त करवा दिया।
जानकारी होने पर कंपनी के निदेशकों से रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी गई।
इंस्पेक्टर हजरतगंज प्रमोद पांडेय के मुताबिक, फैसल मतीन की तहरीर पर सायम याजदानी, अलीम चौधरी, फहद याजदानी और शराफत अली के खिलाफ जाली दस्तावेज तैयार व धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें