फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 12 दिन बाद मोबाइल लूट की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
12 दिन बाद मोबाइल लूट की एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
गुडंबा। सीतापुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार रेस्टोरेंट कर्मी आलोक को रोककर मोबाइल लूट लिया। स्कूटी की चाबी भी निकाल ली और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के 12 दिन बाद मड़ियांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सीतापुर के कसमंडा निवासी आलोक लखनऊ के एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। उनके मुताबिक, 16 अक्तूबर की रात करीब 2:40 बजे वह बड़े भाई की स्कूटी से दोस्त से मिलने जा रहे थे। इस दौरान ही उनके साथ घटना हुई। मोबाइल की कीमत करीब 28 हजार रुपये है। इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें