फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाईन सिटी के तीन एमडी समेत अन्य पर एफआईआर, ईडी ने दर्ज कराया केस

Fri, 29 Jan 2021 10:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने निवेशकों से करोड़ों रुपये हड़प कर मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने के मामले में शाइन सिटी के तीन प्रबंध निदेशकों समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एफआईआर में मेसर्स शाईन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट लि. के प्रबंध निदेशक राशिद नसीम, आसिफ नफीस व मोहम्मद जसमीन खान और उनके पिता नसीम खान व अन्य को नामजद किया गया है। यह एफआईआर ईडी के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने झांसा देकर करोड़ों के वारे न्यारे किए और इनमें से 36.54 करोड़ रुपये विदेश में निवेश किया। जिन जमीनों पर प्रोजेक्ट बनाने की बात कही गई थी, वह फर्जी दस्तावेज वाली जमीन थी। यही नहीं, निवेशकों को जो चेक दिए गए, वह सभी बाउंस हो गए।

निदेशालय ने कंपनी के खातों की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों से जल्द पूछताछ की जाएगी। ईडी के अधिकारियों को अंदेशा है कि आरोपियों ने सामने आई रकम से कहीं अधिक विदेश में निवेश किया है। गौरतलब है कि शाईन सिटी के संचालकों के खिलाफ लखनऊ व प्रयागराज में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसकी पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें