फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना कल्बे सादिक के बेटे के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज, सीएए के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jan 2020 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौलाना कल्बे सादिक के बेटे कल्बे सिवतैन सहित दस नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक मौलाना के बेटे के साथ सैकड़ों लोग सीएए व एनआरसी के खिलाफ अवैध तरीके से चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इससे इलाके में यातायात बाधित हुआ। 
विज्ञापन


वहीं, धारा 144 का उल्लंघन होने के साथ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की गई, जिससे बलवा होने की आशंका थी। पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। प्रदर्शन के दौरान सपा की नेता व जामिया के छात्र समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक कुछ महिला संगठन व महिलाएं 17 जनवरी से बिना प्रशासन की अनुमति के अवैध रूप से सीएए व एनआरसी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। 24 जनवरी की शाम 6 बजे अचानक प्रदर्शन स्थल पर सैकड़ों लोग झुंड बनाकर हाथों में डंडा लेकर पहुंचे और सीएए व एनआरसी का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


इनका नेतृत्व आदिल नसीम सिद्दीकी, शेख ताहिर, कल्बे सिवतैन, मो. अनस, लईक हसन, अरसद आलम खान, मो. यामीन, मो. अकरम, कय्युम व नेता सफात कर रहे थे।
विज्ञापन

जाम लगाने, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज प्रमोद मिश्रा के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल होने वालों ने घंटाघर के सामने वाली सड़क पर कब्जा कर लिया और वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। इससे यातायात प्रभावित हो गया। वहीं, राजधानी में गणतंत्र दिवस, डिफेंस एक्सपो व सीएए व एनआरसी के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए पूरे कमिश्नरी इलाके में लागू धारा 144 का भी प्रदर्शनकारियों ने उल्लंघन किया। मना करने पर प्रदर्शनकारियों ने भड़काऊ नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
अवैध रूप से प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ विधि विरुद्ध जनसमूह इकट्ठा करना, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो, उपद्रव या बलवा करना, धारा 144 का उल्लंघन, सड़क जाम कर प्रदर्शन करना, सरकारी काम में बाधा डालकर सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और सेवेन सीएलए का मुकदमा दर्ज किया गया है।

भड़काने वालों को किया गिरफ्तार 
एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक शनिवार को घंटाघर पर प्रदर्शन के दौरान लोगों को भड़काने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें जामियानगर दिल्ली निवासी सैय्यद मो. फैजान इलाही, सपा नेता पूजा शुक्ला, रेहान, नसीम, मोहिद नदीम, लईक अहमद, सैय्यद दानिश, सारिक शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें