फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गौरीगंज के पूर्व विधायक पर ठगी का केस दर्ज

Thu, 09 Mar 2023 06:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- अलीगंज थाने में राज्य महिला आयोग के निर्देश पर लिखी गई एफआईआर
विज्ञापन

- महिला वकील से साढ़े चार लाख रुपये ठगने का आरोप
- पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम लेकर झांसे में फंसाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। अमेठी के गौरीगंज से पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी के खिलाफ अलीगंज थाने में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है। मुकदमा एक महिला अधिवक्ता ने राज्य महिला आयोग की मदद से दर्ज कराया है। पूर्व विधायक पर पीड़िता से साढ़े चार लाख रुपये ठगने का आरोप है।

अलीगंज के त्रिवेणीनगर सीतापुर रोड इलाके में अधिवक्ता रूचि शुक्ला रहती हैं। उनके मुताबिक, उनके पति की 14 अप्रैल 2021 में कोरोना के चलते मौत हो गई थी। उनके पति राजनीति में सक्रिय थे। इसके चलते उनकी मौत के बाद कई लोग मिलने और रूचि का हालचाल लेने आया करते थे। रूचि के अनुसार, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने उनको पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम लेते हुए भारत सरकार के सॉयल टेस्टिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया। इसमें निवेश के नाम पर ढाई लाख रुपये बैंक के जरिये और दो लाख नकद ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, दो लाख रुपये नकद उन्होंने कई रिश्तेदारों से उधार लिए थे। बैंक में भेजे गए रुपये गोमतीनगर के विनीतखंड स्थित अर्थ केयर नाम की कंपनी के खाते में पीड़िता से ट्रांसफर कराए गए थे। पूर्व विधायक के काॅल न उठाने पर रुचि ने छानबीन की तो पता चला कि भारत सरकार का कोई टेस्टिंग लैब प्रोजेक्ट ही नहीं है। राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। छह मार्च को आदेश होने पर अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें