फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत

Thu, 09 Mar 2023 05:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की सांसें थम गईं। विकासनगर इलाके में सोमवार देर रात वाहन की टक्कर से विनीता सोनकर (39) की मौत हो गई। वह मड़ियांव में दोस्त रूबी के साथ रहती थी। भाई अवधेश के मुताबिक, विनीता ने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रंग की दुकान लगाई थी। सोमवार रात दुकान बंद कर लौटते समय हादसे का शिकार हो गई। वहीं, सोमवार शाम विकासनगर के सेक्टर-8 के बिजलीकर्मी जुनैद (40) की बाइक आवारा सांड की टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि पत्नी रानी घायल हो गई। वह पत्नी को दवा दिलाकर लौट रहा था। इसके अलावा मंगलवार को सरोजनीनगर में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से अजगैन निवासी मजदूर बुद्धि लाल (45) की जान चली गई। उधर, गोसाईंगंज के मोहारी कला का किसान ब्रिज लाल उर्फ बिरजू (65) बुधवार तड़के खेत से घर लौट रहा था। गांव किनारे बाइक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। वहीं, बंथरा के कुरौनी गांव का लालाराम यादव (44) मंगलवार रात दूध बांटने गया था। वापसी के समय बंथरा थाने के पास कार चालक ने उसे रौंद दिया। भाई शिव बालक ने बताया कि चालक नशे में धुत था। कार से शराब की बोतलें व गिलास मिले हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें