फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओशो नगर अग्निकांड मामले में ठेकेदार पर दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 29 Apr 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ओशो नगर अग्निकांड मामले में ठेकेदार पर दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के ओशो नगर में 22 अप्रैल की रात झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने के मामले में ठेकेदार संजीव गुप्ता व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पड़ोस में रहने वाले शुभम कुमार, शशिकांत त्रिपाठी और शशिबाला श्रीवास्तव ने कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया है। आग से इन लोगों के मकान में काफी नुकसान हुआ था। एसीपी विकास कुमार पांडेय के मुताबिक छानबीन की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां बसाई गई थीं। इन्हें हटवाने के लिए नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जब मौखिक रूप से झुग्गी-झोपड़ी हटाने के लिए कहा गया, तो वहां रहने वाले लोगों ने कहा कि ठेकेदार संजीव गुप्ता को किराया देते हैं। विरोध पर वे विवाद करते थे।

पीड़ितों का कहना है कि झुग्गियों में रहने वाले लोग कूड़ा-कबाड़ एकत्र करते थे और तार जलाकर कॉपर निकालते थे। इससे इलाके में गंदगी, प्रदूषण, आगजनी व बीमारियों का खतरा बना रहता है। इन लोगों ने गलत तरीके से कटिया लगाकर बिजली भी जलाई जाती थी, जिसकी वजह से आग लगी थी। देर रात में आग लगने के बाद धमाके होने लगे। शोर सुनकर वे लोग बाहर निकले। भीषण आग देखकर सभी आवश्यक सामान लेकर वहां से जान बचाकर भागे।
विज्ञापन

इस दौरान शुभम कुमार के पूरे घर का फ्रंट एलीवेशन, वायरिंग, फ्रिज, वाॅशिंग मशीन, गैस स्टोव, रेंजर साइकिल, बर्तन, टेबल, टाइल्स आदि जल गए। वहीं, शशिकांत त्रिपाठी के घर की पूरी दीवार, पानी की टंकी, वायरिंग और पानी की पाइप लाइनें जल गईं। इसके अलावा शशि बाला के घर का फ्रंट एलीवेशन, वायरिंग, वाॅशिंग मशीन, एवं पानी की पाइप लाइनें आग में जलकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें