फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करने वाले सपाइयों के खिलाफ एफआईआर

Wed, 26 Aug 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित नगर निगम मुख्यालय के बाहर मंगलवार को हुए प्रदर्शन में 11 नामजद और 50 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर रास्ता रोकने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे सपा नेता अनिस रजा के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ता भैंसों की नीलामी के विरोध में वहां पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सड़क जाम की। पुलिस के समझाने पर वे उग्र हो गए, जिससे एसीपी रजनीश वर्मा और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह सहित पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। प्रदर्शन से सड़क जाम हुई, जिससे लोगों को दिक्कतें आईं और सरकारी कार्य प्रभावित हुआ।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
आलमबाग निवासी सपा नेता अनिस रजा, काकोरी निवासी सलीम, पारा निवासी पांडेय उर्फ बिल्लू, ठाकुरगंज निवासी अतुल यादव, तालकटोरा निवासी तुषार श्रीवास्तव, मलिहाबाद निवासी कुलदीप पासवान, तालकटोरा निवासी रोहित यादव, हुसैनगंज निवासी बाबी धानुक, तालकटोरा निवासी अबुल हाजिम, काकोरी निवासी सुजीत, गोंडा निवासी विवेक सिंह और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ चौकी इंचार्ज लालबाग दरोगा प्रदीप कुमार की तहरीर पर हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें