लखनऊ के प्रसिद्ध कालिका रेस्टोरेंट के मालिक अरविंद मोदनवाल पर उनकी ही पूर्व कर्मचारी ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
इंदिरानगर के श्यामनगर फेज टू निवासी युवती करीब दो साल पहले कालिका रेस्टोरेंट में काम करती थी। उसका आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक ने उसके साथ रेप किया और उसके दोस्त मुकेश ने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो फिल्म बनाई।
युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसका वीडियो फिल्म इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए दोनों दुराचार करते रहे।
बीते दिनों युवती ने उत्तर प्रदेश महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजी सुतापा सान्याल से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया था। डीजी के आदेश पर बृहस्पतिवार को अरविंद और उसके दोस्त मुकेश के खिलाफ दुराचार, मारपीट, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
युवती ने बताया कि दो साल पहले रास्ते में रेस्टोरेंट मालिक मिल गए। उन्होंने घर छोड़ने के लिए कार में बैठा लिया। रास्ते में मुकेश मिल गया। दोनों कार लेकर कुकरैल के पास सुनसान स्थान पर गए और कार में ही उसके साथ दुराचार किया। वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों तीन महीने तक उसे ब्लैकमेल कर रेप करते रहे।
पीड़िता ने कहा कि अरविंद अपने दोस्तों से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि अरविंद का एक करीबी दोस्त पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास पर तैनात है। अक्सर अरविंद उसे वहां ले जाता था।