फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बकाया भुगतान न करने पर 4 चीनी मिलों पर एफआईआर, अन्य को जल्द भुगतान के निर्देश

Sun, 05 Dec 2021 03:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश शासन के सख्त निर्देश के बाद भी गन्ना बकाया भुगतान में रुचि न दिखाने पर चीनी मिलों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के बावजूद बकाया गन्ना भुगतान में हीलाहवाली करने वाली चार चीनी मिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें लखीमपुर खीरी की पलिया, शामली की शामली, ऊन और थानाभवन की मिलें शामिल हैं। अन्य बकायेदार मिलों को जल्द भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि बार-बार निर्देश के बावजूद भुगतान में लापरवाही बरतने पर मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सभी जिला गन्ना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ऐसी चीनी मिलों के गन्ना क्षेत्रफल के पुनर्निर्धारण पर भी विचार किया जा सकता है। इनके खिलाफ वसूली प्रमाण-पत्र जारी कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सभी चीनी मिलों की नियमित समीक्षा होगी।

इन मिलों पर केस
- लखीमपुर की पलिया चीनी मिल के अध्यासी प्रदीप सालार, वित्त प्रबंधक मनोज कुमार मिश्रा एवं महाप्रबंधक (गन्ना) सुनील कुमार ढींगरा के खिलाफ केस।

- शामली जिले की शामली चीनी मिल के अध्यासी जीके शर्मा, ऊन के अध्यासी राणा वीर प्रताप सिंह एवं थानाभवन के अध्यासी वीरपाल सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी, साजिश में शामिल होने एवं यूपी गन्ना (पूर्ति तथा खरीद विनियमन) अधिनियम-1953 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक भुगतान की स्थिति
पेराई सत्र -- भुगतान
2020-21 -- 89.82 फीसदी
2021-22 -- 84.71 फीसदी
2018-19 -- शत प्रतिशत
2019-20 -- शत प्रतिशत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें