फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रियल एस्टेट कर्मचारी की मौत के मामले में ठेकेदार और साथियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी रियल एस्टेट कर्मचारी अनुज यादव (28) की ट्रेन के आगे कूद कर जान देने के मामले में गोसाईगंज पुलिस ने ठेकेदार व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने अनुज के बड़े भाई अनूप की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज एफआईआर के जरिये अनूप ने बताया कि भाई अनुज कई साल से राजेश यादव की आरके कंस्ट्रक्शन फर्म में काम कर रहा था। बताया कि भाई की मौत के बाद जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि दो सप्ताह पहले ठेकेदार ने उसकी बाइक और कंपनी की बिल बुक छीन ली थी। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि आरोपियों ने एक दिसंबर 2025 से 19 फरवरी तक भाई के खाते से 30 लाख रुपये निकलवाए और ऐंठ लिए। बताया कि बाइक और पैसे छिनने से भाई आहत हो गया और 19 फरवरी को ट्रेन के आगे कूद गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 21 फरवरी को उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। अनूप को बयान के लिए बुलाया जाएगा। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें