फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर फ्रंट के पास जाम लगाने वाले ३०० लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवर फ्रंट के पास हंगामा कर जाम लगाने वाले 300 लोगों पर केस
विज्ञापन

गोमतीनगर मेें बुधवार दोपहर रिवर फ्रंट के पास पुल पर जाम लगाकर हंगामा करने वाले 300 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
एसआई की तहरीर पर प्रदर्शन कर जाम लगाने वालों पर सरकारी काम में बाधा और सेवन क्रिमिनल एक्ट में कार्रवाई की गई है।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित कुमार दुबे के मुताबिक हजरतगंज निवासी नितिन कश्यप का शव रिवरफ्रंट के पास गोमती में उतराता मिला था।
इसे निकालने में गोताखोरों को दिक्कत होने से कुछ समय लग गया था। इस पर भड़के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया था।
आरोप है कि इस बीच इलाके के ही राकेश चौधरी ने लोगों को भड़काकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जाम में फंसी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया था। इस मामले में गोमतीनगर थाने में तैनात दारोगा संजय कुमार ने राकेश चौधरी सहित 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की शिनाख्त आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कर गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें