रायबरेली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नगर मजिस्ट्रेट बाबूराम के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल के आसपास की दुकानों पर छापे मारे। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान/तंबाकू उत्पादों की बिक्री मिलने पर 18 दुकानदारों पर जुर्माना किया गया। दुकानदारों को 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने की चेतावनी भी दी गई।
अभियान के दौरान एसीएमओ डॉ. अरुण कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी, सब इंस्पेक्टर कोमल मलिक, जिला समन्वयक पूनम यादव आदि ने दुकानदारों को तंबाकू की बिक्री न करने के निर्देश दिए। दोबारा निरीक्षण में तंबाकू मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। तंबाकू व उससे तैयार उत्पादों से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया।