लखनऊ। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर शनिवार को पशु कल्याण विभाग ने पालतू कुत्तों के लाइसेंस चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान बिना लाइसेंस के कुत्ता टहलाते मिले छह लोगों से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही चार कुत्तों के लाइसेंस बनवाए गए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक 4,130 लाइसेंस बने हैं, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5600 डॉग लाइसेंस बने थे। अभी तक 1,16,400 रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।