फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानस की चौपाइयों का सकारात्मक अर्थ निकालें

Sun, 27 Oct 2024 05:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में रविवार को साहित्यकार सम्मान व राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्याविंदु सिंह ने कहा कि मानस की चौपाइयों का जो लोकहित और सकारात्मक अर्थ हो, हमें वही समझना चाहिए। तुलसी के व्यक्तित्व व मानसिक स्तर को समझे बिना उनकी रचनाओं पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन



शंभूनाथ त्रिपाठी ने कहा कि रामचरितमानस आचार संहिता है। चौपाइयों की व्याख्या करते समय लोकमंगल की दृष्टि चाहिए। प्रो. ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि हिंदी में पहला शोध रामचरित मानस पर हुआ। विवाद वही खड़ा करता है, जिसको भारतीय साहित्य की परंपरा का ज्ञान नहीं है। मथुरा प्रसाद सिंह ने बताया कि डॉ. विद्या सागर को रामकृपाल पांडेय सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. ज्ञानवती को हिंदी भूषण सम्मान, कामिनी, शीलधर, मुकेशानंद, अर्चना, उमाशंकर, अवनीश, ओम प्रकाश, ध्यानेंद्र व डॉ. अनिल कुमार को हिंदी रत्न सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें