फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद सैनिकों के परिवार को 25-25 लाख की मदद

Fri, 01 Mar 2019 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में बुधवार को क्रैश हुए भारतीय वायु सेना के एमआई17 हेलीकॉप्टर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश के शहीद तीन सैनिकों के परिवार के लिए 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर क्रैश होने से देश के कई जाबांज सैनिक शहीद हो गए। इनमें कानपुर के दीपक पाण्डेय, वाराणसी के विशाल कुमार पाण्डेय और मथुरा के पंकज सिंह  भी शामिल हैं। सरकार इनके परिवार की हर तरह से मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्घटना में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को देश व प्रदेश कभी भूल नहीं पाएगा। इन शहीदों के परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी भी देगी।
विज्ञापन


साथ ही शहीदों की स्मृति में इनके गृह जनपद में एक सड़क का नामकरण भी इनके नाम पर किया जाएगा। कहा कि प्रदेश के इन वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। दुख की  इस घड़ी में सरकार पूरी तरह इनके परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें