फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, पिछली जुलाई की तुलना में 1443 करोड़ ज्यादा मिला राजस्व

Fri, 04 Aug 2023 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार की सकारात्मक औद्योगिक नीतियों का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में राजस्व लगातार बढ़ रहा है। पिछल साल जुलाई की तुलना में इस जुलाई सरकार को 1443 करोड़ रुपये का राजस्व ज्यादा मिला है।
विज्ञापन
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार की सकारात्मक औद्योगिक नीतियों का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में राजस्व लगातार बढ़ रहा है। पिछल साल जुलाई की तुलना में इस जुलाई सरकार को 1443 करोड़ रुपये का राजस्व ज्यादा मिला है। इसकी एक बड़ी वजह ईज आफ डुइंग बिजनेस भी है। प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मासिक राजस्व समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के कामकाज की जानकारी दी।

विज्ञापन


गुरुवार को वित्तमंत्री ने बताया कि इस वित्त वर्ष की जुलाई में 15418.34 करोड़ का राजस्व सरकार को मिला। पिछले साल जुलाई में 13974.82 करोड़ रुपये राजस्व मिला था। यानी इस जुलाई सरकार को 1443 करोड़ रुपये राजस्व ज्यादा मिला। प्रदेश में राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत जीएसटी और वैट है।

लक्ष्य के सबसे करीब स्टांप, सबसे पीछे ऊर्जाजुलाई में राजस्व से जुड़े विभिन्न विभागों में लक्ष्य केे सबसे नजदीक स्टांप व निबंधन विभाग रहा। स्टांप में लक्ष्य का 84.8 फीसदी पूरा किया। दूसरे नंबर पर परिवहन रहा, जिसमें लक्ष्य का 79.9 फीसदी पूरा किया। तीसरे नंबर पर 78.6 फीसदी के साथ आबकारी रहा। चौथे नंबर पर 70.9 फीसदी के साथ वैट और पांचवा स्थान 67.6 फीसदी के साथ जीएसटी का रहा। लक्ष्य का पीछा करने में सबसे फिसड्डी ऊर्जा विभाग रहा, जो महज 53.6 फीसदी ही प्राप्ति कर सका।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल में वैट कई राज्यों की तुलना में सबसे कम
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि देश में पेेट्रोल और डीजल पर सबसे कम वैट वाले राज्यों की सूची में यूपी शामिल है। यूपी में एक लीटर पेट्रोल पर 15.08 रुपये और डीजल पर 12.76 रुपये वैट हैै। पेट्रोल में यूपी से कम वैट केवल देहरादून और गुजरात में है। यहां क्रमश: 1.77 रुपये और 3.03 रुपये वैट यूपी से कम है। डीजल के मामले में भी यूपी से आगे केवल पंजाब और गुजरात हैं। यहां यूपी की तुलना में वैट क्रमश: 1.22 रुपये और 37 पैसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें