फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफाई व्यवस्था जांचने फिर डायमंड डेरी कॉलोनी पहुंचे वित्त मंत्री

विज्ञापन
शुक्रवार को मंत्री ने किया ​था निरीक्षण।  - फोटो : file photo
विज्ञापन
लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को दोबारा डायमंड डेरी कॉलोनी निरीक्षण के लिए पहुंचे। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान सफाई कार्य होते हुए पाया। अवैध कब्जे भी नगर निगम ने हटवा दिया। खन्ना ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए स्थान पर ओपन जिम बनवाएं। साथ ही जाली के माध्यम से इसकी बैरिकेडिंग भी कराएं। उन्होंने कहा कि 20 दिन बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। स्वच्छता संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। स्वच्छता कार्यों में अधिकारी रुचि लें, जिससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। संबंधित अधिकारी लगातार अपने क्षेत्र में निरीक्षण करें और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद एवं स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के संयोजक सुनील मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें