फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ही नहीं चल रही अखिलेश की

Tue, 11 Feb 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव ने सफाई कर्मियों की रैली में घोषणा की थी कि 40 हजार संविदा सफाई कर्मियों की भर्तियां की जाएंगी और पहले से कार्यरत कर्मियों का मानदेय 250 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा।
विज्ञापन


लेकिन सीएम की इस घोषणा पर वित्त विभाग ने आपत्ति लगा दी है। नगर विकास विभाग बार-बार प्रस्ताव भेज रहा है, पर वित्त विभाग कोई न कोई आपत्ति लगा दे रहा है।

इसके चलते दो माह बाद भी इस घोषणा के संबंध में आदेश जारी नहीं किया जा सका है।
झूलेलाल पार्क में 26 नवंबर 2013 को सफाई मजदूरों की रैली में सीएम ने शहरी सफाई व्यवस्था बेहतरी के लिए 40 हजार संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती व पूर्व में भर्ती कर्मियों को 120 के स्थान पर 250 रुपये प्रतिदिन देने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


नगर विकास विभाग को इसके आधार पर शासनादेश जारी करना है। इसके लिए उसे वित्त विभाग व कार्मिक विभाग से अनुमति लेनी है। सूत्रों का कहना है कि नगर विकास विभाग ने इस संबंध में वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा तो जरूर लेकिन वहां आपत्ति लगा दी गई।
विज्ञापन


अब नगर विकास विभाग संशोधित प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है ताकि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आदेश जारी किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें