फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधानसभा निर्वाचन की अंतिम सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बृहस्पतिवार को किया गया। अब जिले में मतदाताओं की संख्या 15.81 लाख है। इसकी जानकारी आयोग को भेज दी गई है।
विज्ञापन

मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन में जिले में 15 लाख 89 हजार 348 मतदाता थे। इसके बाद शिविर लगाकर लोगों से आवेदन व आपत्तियां लीं गईं। इसके आधार पर बृहस्पतिवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया। इसमें गलत, डुप्लीकेट व मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। अब जिले में मतदाताओं की संख्या 15 लाख 81 हजार 611 हो गई है। इसमें तुलसीपुर में तीन लाख 75 हजार 65, गैसड़ी में तीन लाख 60 हजार 212, उतरौला में चार लाख 25 हजार 233 व बलरामपुर सदर में चार लाख 21 हजार 101 मतदाता हैं। इस बार सूची से 7737 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें