निर्माता-निर्देशक निखिल व मिलाप झावेरी ने सीएम से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म निर्माता एवं निर्देशक निखिल आडवाणी व मिलाप झावेरी ने बुधवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की असीम संभावनाएं हैं। राज्य में फिल्मों की शूटिंग होने से स्थानीय लोगों को रोजगार व प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार फिल्म नीति के माध्यम से फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।
प्रदेश में फिल्म की शूटिंग करने वाले निर्माताओं को हरसंभव सहयोग व सुविधा दी जा रही है। आडवाणी व झावेरी ने फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए फिल्म सिटी की स्थापना के निर्णय पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने यह भी बताया कि वे पूर्व में प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। प्रदेश में अगली फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू की जाएगी।