फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भातखंडे का लघु फिल्म महोत्सव 19 से

Sun, 17 Nov 2013 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भातखंडे संगीत सम विश्वविद्यालय का दो दिवसीय लघु फिल्म महोत्सव का आगाज 19 नवंबर से कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में होगा।
विज्ञापन


संगीत शिक्षक डॉ. कमलेश दुबे ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत दोपहर 12 बजे पं भीमसेन जोशी पर आधारित फिल्म से होगी।

इसके बाद शाम 5 बजे से डॉ. अंजली कीर्तने निर्देशित संगीत का स्वर्ण युग शीर्षक से दो लघु फिल्में दिखाई जाएंगी।

महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे से पं. बिरजू महाराज के कथक नृत्य पर आधारित लघु फिल्म दिखाई जाएगी।

इसके बाद उस्ताद अमजद अली खान के सरोद वादन, दो बजे से पं. किशन महाराज के तबला वादन पर लघु फिल्म दिखाई जाएगी।

महोत्सव की आखिरी फिल्म डॉ. अंजली कीर्तने की फिल्म से होगा। सभी फिल्में आधे से एक घंटे की अवधि की होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें