फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मस्जिद की कमेटी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Fri, 06 Mar 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना की फुटेज।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के अमन सिटी स्थित मस्जिद की कमेटी के विवाद में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच हंगामा, गाली-गलौज और पथराव हुआ। मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

मोहम्मद ताहिर ने बताया कि वह कॉलोनी की मस्जिद के अध्यक्ष हैं। पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद फैसल व उनके पिता कमेटी के मुद्दे पर विवाद करते रहते हैं। आरोप है कि मंगलवार देर शाम मो. फैसल ने सलमान, सनाउल्लाह, अल्तमस, अरमान, मंजर आलम व 20-25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह पड़ोसी रईस अहमद के घर घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर गाली-गलौज की और पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं दूसरे पक्ष के मो. फैसल का आरोप है कि मस्जिद की कमेटी की बैठक के नाम पर उन्हें व उनके साथियों को बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और पथराव किया गया।
इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मो. ताहिर की तहरीर पर मो. फैसल, शेर अली, सलमान, सनाउल्लाह, अल्तमश, अरमान, मंजर आलम और 20- 25 लोगों, वहीं फैसल की तहरीर पर मस्जिद के अध्यक्ष मो. ताहिर, रईस अहमद, निहाल, अनीस अहमद, अदनान, मो. अरहम और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना की फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें