फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, फायरिंग

Sun, 03 Nov 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मलिहाबाद। मलिहाबाद के अमानीगंज इलाके में बृहस्पतिवार को दीपावली की रात जुआ खेलने के दौरान हुई कहासुनी के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले व फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हैं, एक की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

अमानीगंज निवासी ऊषा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे बेटा मोहित को बाजार जाते वक्त रास्ते में घात लगाए बैठे महेश, राममिलन, संदीप, श्रीपाल, टुन्नी, सुरेश, शेखू समेत छह अज्ञात लोगों ने पकड़कर लाठी, धारदार हथियार व असलहे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे राहुल, अभिषेक को भी आरोपियों ने पीट दिया। ऊषा ने फायरिंग सहित लूट का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के महेश ने बताया कि राहुल, मोहित दो अज्ञात लोगों ने उनके व भाई राममिलन के साथ मारपीट कर फायरिंग की। इससे मोहित बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो न होती घटना



ऊषा के घर में बृहस्पतिवार को गांव के महेश, राममिलन पर घर में घुसकर मारपीट की थी। वह शाम चार बजे थाने प्रार्थना पत्र देने गई थीं, पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके तीन घंटे के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें