फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दहाड़ेंगे लड़ाकू विमान: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे सुखोई-जगुआर, आज से 11 अप्रैल तक रहेगा बंद

Tue, 02 Apr 2024 05:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप में तीसरी बार हो रही लड़ाकू विमानों की रिहर्सल में छह और सात अप्रैल को जगुआर, सुखोई, मिराज-2000 विमान यहां उतरेंगे।
विज्ञापन
मिराज-2000 लड़ाकू विमान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक यातायात बंद रहेगा। भारतीय वायु सेना के गगन शक्ति अभियान के तहत अभ्यास के चलते 10 दिनों के लिए यातायात के लिए डायवर्जन लागू किया गया है।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप में तीसरी बार हो रही लड़ाकू विमानों की रिहर्सल में छह और सात अप्रैल को जगुआर, सुखोई, मिराज-2000 विमान यहां उतरेंगे। इसके चलते 2 से 11 अप्रैल तक बांगरमऊ, उन्नाव की हवाई पट्टी के साढ़े तीन किमी क्षेत्र को ब्लाक रखा जाएगा। वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजारा जाएगा।

दो अप्रैल सुबह आठ बजे से 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनेज 239+600 से चैनेज 244+400 के मध्य यातायात को सर्विस रोड के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। इससे पहले पहली बार 2016 में भारतीय वायु सेना ने छह लड़ाकू विमान उतारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें