फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सपाइयों-बसपाइयों में चले चापड़ और डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कानपुर ग्राम पंचायत की जमीन पर दावेदारी के लिए शनिवार को सचेंडी में सपाइयों और बसपाइयों में चापड़ व डंडे चल गए। दोनों तरफ से चार लोग घायल हुए। इन्हें अस्पताल भिजवाया गया। बसपा के सचेंडी विधानसभा प्रभारी लालाराम पासी (55) कैंधा अकबरपुरवा में रहते हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी विनोद सपा के समर्थक हैं। दोनों में घर के सामने की ग्राम पंचायत की भूमि पर दावेदारी को लेकर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। हैलट में भर्ती लालाराम का आरोप है कि विनोद शनिवार को इसी विवादित जमीन पर कब्जे की नीयत से पेड़ लगवा रहा था।

विरोध करने पर विवाद होने लगा। आरोप है कि विनोद और उनके लोगों ने चापड़, डंडे से हमला किया। उधर विनोद ने लालाराम और उनके समर्थकों पर हमले का लगाया है। सचेंडी एसओ जयवीर सिंह यादव ने बताया कि लालाराम के पिता हरीराम को भी हैलट भेजा गया है।
विज्ञापन


लालाराम पक्ष ने विनोद, राजेश, नंद कुमार (तीनों सगे भाई), चचेरे भाई सुशील व गुलाब को नामजद किया है। दूसरी ओर से विनोद और नंद कुमार घायल हुए हैं। विनोद पक्ष ने लालाराम, उनके पिता हरीराम समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर पर एनसीआर लिख ली गई है।
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव

वहीं दूसरी तरफ कानपुर में ही कल्याणपुर के हसनपुर में कुछ बच्चे ताश खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात पर दो बच्चों में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी।

मोहल्ले का सनी वहां पहुंचा और दोनों बच्चों को अलग कर दिया। बच्चों को पीटे जाने की सूचना पर एक पक्ष के लोग पहुंचे और सनी को पीट दिया। इस पर सनी के पक्ष के लोग भी पहुंचे और मारपीट के बाद पथराव हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस सनी और राधे श्याम समेत चार लोगों को थाने ले आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें