फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपाइयों व अधिवक्ता पक्ष में मारपीट, एसीपी चौक कार्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 15 Sep 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रविवार रात ठाकुरगंज और चौक थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते बीजेपी कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज थाने के पास रविवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ता पक्ष में मारपीट हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पार्टी के मंडल महामंत्री सूरज चौरसिया को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने पहले एसीपी चौक राजकुमार सिंह के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिर हरदोई रोड जाम कर दिया। देर रात भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लोगों को शांत करा कर प्रदर्शन खत्म करा दिया।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के मिश्रीबाग निवासी डिलीवरी बॉय शिवम चौरसिया के मुताबिक रविवार तड़के करीब चार बजे वह दोस्त अर्जुन को छोड़ने घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कलीम, अरमान, कल्लू और भूरे ने उन्हें रोक कर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह से अर्जुन बचकर भाग निकले। आरोप है कि आरोपियों ने उन पर पिस्टल तान दी और घसीटते हुए कल्याण मंडप के पास स्थित मंदिर के पीछे ले गए, जहां उन्हें बुरी तरह मारा गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह और उनके पक्ष से भाजपा मंडल महामंत्री सूरज चौरसिया, अमन सिंह, ऋषभ सिंह और हर्ष ठाकुरगंज थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने लगे।

आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष से अरमान, खुद को अधिवक्ता बताने वाले बालागंज स्थित गोशाला रोड निवासी जानेंद्र प्रताप सिंह व अन्य लोग थाने आ गए और गाली-गलौज करने लगे। शिवम व उनके पक्ष के लोग जाने लगे तो ठाकुरगंज थाने के पास ज्ञानेंद्र व उनके लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

उधर, ज्ञानेंद्र ने भी शिवम के पक्ष पर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। शिवम का आरोप है कि जब वह थाने शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने उल्टा उनके ही पक्ष पर कार्रवाई कर दी। इससे आक्रोशित भाजपा पार्षद अनुराग मिश्रा व अन्य लोग भी थाने पहुंच गए। देर शाम बाद सभी ने एसीपी का दफ्तर भी घेर लिया। मामले की जानकारी पर रात करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंचे

डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने लोगों को शांत करा दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हरदोई रोड जाम कर दिया। ऐसे में सूरज को पुलिस ने छोड़ दिया। वहीं हादसे के कारण हरदोई रोड पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया, जिसे सामान्य करने में पुलिस को एक घंटा लग गया। डीसीपी के मुताबिक दूसरे पक्ष पर केस दर्ज किया जा रहा है।

Next
AU ऐप में पढ़ें