फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल तक यूपी में होंगी 50 से 60 हजार नौकरियां!

Mon, 13 Apr 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने में जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। वहीं, इसके खात्मे के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लेना होगा।
विज्ञापन


जब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होता है तो वे भ्रष्टाचार व कानून-व्यवस्था को हथियार बनाकर सरकार को घेरने लग जाते हैं। लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि पुलिस जब अच्छा काम कर रही है तो उसकी प्रशंसा भी होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री रविवार को लखनऊ में आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने, आपराधिक गुत्थियों को सुलझाने व यातायात को दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इन कैमरों से जहां अपराधियों में पकड़े जाने का खौफ होगा, वहीं महिला अपराधों के नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। वहीं, मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि सूबे में हेड कांस्टेबलों की संख्या 1.34 लाख है, अगले साल तक 50-60 हजार भर्तियां होंगी।

ऊपर से नीचे तक काफीं संख्या में हुए प्रमोशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग में नीचे से लेकर ऊपर तक काफी संख्या में प्रमोशन हुए हैं। सभी प्रमोशन सपा सरकार ने ही किए हैं। सरकार कई क्षेत्रों में तकनीक का सहारा ले रही है। जितनी भी पेंशन योजनाएं हैं, उनके लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसा भेजा जा रहा है, लेकिन समाजवादी साथियों की इसमें जिम्मेदारी बढ़ गई है।

उन्हें सरकार के कामों को जनता के बीच बताना होगा। एकाउंट में पैसा आ रहा है तो उन्हें बताना होगा कि यह समाजवादी सरकार के कारण ही मिला है।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि तकनीक का जितना अधिक उपयोग होगा, प्रदेश उतनी अधिक तरक्की करेगा। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने कहा कि सूबे में तीन लाख कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल की जरूरत है, जबकि 1.34 लाख ही हैं।

सरकार लगातार भर्तियां कर रही है। अगले साल तक 50-60 हजार और भर्तियां होंगी। डीजीपी एके जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस के हीरो अली फजल भी उपस्थित थे। हास्य कवि सुनील जोगी ने कविताएं सुनाकर सभी को खूब हंसाया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा डीजीपी सपा सरकार ने बनाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने ही सबसे ज्यादा डीजीपी बनाए हैं। अभी तक कभी इतने डीजीपी नहीं बने थे। वर्तमान डीजीपी एके जैन को एक्सटेंशन भी पहली बार सरकार ने दिया है।

अच्छे दिनों का वादा करने वाले धोखा दे गए
स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाले तो धोखा दे गए। मुख्यमंत्री ने कोई वादा नहीं किया था, लेकिन वे लोगों के अच्छे दिन ला रहे हैं।

इससे पहले मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि जहां सुरक्षा नहीं होगी, वहां समृद्धि हो ही नहीं सकती है। इसलिए समाज में सुरक्षा की भावना सर्वाधिक जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें