राजधानी लखनऊ के बाजारखाला में मालवीयनगर में करिश्मा (14) ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक निजी स्कूल से पांचवीं की छात्रा थी। घटना के वक्त माता-पिता बाजार गए थे।
मूलरूप से गोसाईंगंज के खुर्दही बाजार निवासी सुशील कुमार परिवार केसाथ बाजारखाला के मालवीयनगर में किराए पर रहते हैं। परिवार चलाने केलिए वह सब्जी का ठेला लगाते थे। सुशील ने पास के एक निजी कॉलेज में करिश्मा का दाखिला भी कराया था।
वह पांचवीं की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह सुशील पत्नी केसाथ बाजार खरीदारी करने गये थे। इस दौरान घर पर करिश्मा अकेली ही थी। करिश्मा ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली।
बाजार से वापस आये माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो अंदर बेटी फंदे से लटक रही थी।