फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के लिए अब तक 15 ने किया नामांकन, गोरखपुर में सिर्फ तीन

Tue, 20 Feb 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

गोरखपुर और फूलपुर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए अब तक 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें गोरखपुर के लिए 3 और फूलपुर के लिए 12 प्रत्याशी शामिल हैं।

विज्ञापन


सोमवार को नामांकन दाखिल करने वालों में सपा उम्मीदवारों के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी शामिल हैं। 20 फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन है।

मुख्य निवार्चन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने गोरखपुर से और नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल ने फूलपुर से नामांकन दाखिल किया है। इनके अलावा गोरखपुर से राधेश्याम सेरा (निर्दल) का नामांकन हुआ है।

फूलपुर से शमशेर बहादुर पटेल (भारतीय कामगार पार्टी), वरुण कुमार पटेल (प्रगतिशील समाज पार्टी), सुधा पटेल (भारतीय संगम पार्टी), देवेन्द्र गुप्ता (नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल फ्रंट) व रईस अहमद खान (परिवर्तन समाज पार्टी) के अलावा राजेश यादव, डॉ. रमेश प्रकाश वर्मा और डॉ. नीरज ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें