फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम आवास से चंद कदम दूर पार्क रोड पर धंसी सड़क, गड्ढे में समाया सीवेज टैंक का पिछला हिस्सा, चालक घायल

Tue, 22 Jun 2021 10:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मुख्य मार्ग पर बैरीकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया। वहीं, जेसीबी को सूचना दे दी गई। देर रात तक टैंकर को गड्ढे से निकाले जाने के लिए टीमें लगी थीं।
विज्ञापन
लखनऊ: गड्ढे में समाया सीवेज टैंक का पिछला हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास से से चंद कदम दूर पार्क रोड पर सोमवार रात करीब दो बजे सड़क धंस गई। सड़क धंसने से नगर निगम के सीवेज टैंक का पिछला हिस्सा गड्ढे में समा गया। हादसे में टैंकर चालक चोटिल हो गया। राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


सूचना पर हजरतगंज और गौतमपल्ली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि टैंकर हजरतगंज चौराहे से पार्क रोड के रास्ते नाले की सफाई करने जा रहा था। इस बीच पार्क रोड नाले के पास चालक ने जैसे गाड़ी रोकी और जग लगाकर टैंकर खड़ा कर रहा था। तभी एकाएक टैंकर का पिछला हिस्सा धंस गया। पिछला हिस्सा पूरा गड्ढे में समा गया। 

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मुख्य मार्ग पर बैरीकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया। वहीं, जेसीबी को सूचना दे दी गई। देर रात तक टैंकर को गड्ढे से निकाले जाने के लिए टीमें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें