रायबरेली। जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। रविवार को आठ बुखार पीड़ितों को उनके परिजनों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इनमें शिवगढ़ कस्बा निवासी अर्तिका (7), प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी मृत्युंजय त्रिपाठी (11), किला बाजार निवासी मुन्ना (8), डीह निवासी रामकुमार (60), सतांव के देवीखेड़ा निवासी ज्योति (13), अमावां निवासी विष्णु पांडेय (4), महराजगंज निवासी नफीस (28) व उन्नाव के बिहार निवासी सुनीता (30) शामिल हैं।