माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दीपावली व छठ पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी लोकमान्य तिलक फेस्टिवल स्पेशल 13 अक्तूबर से 18 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04226 वाराणसी जं- लोकमान्य तिलक स्पेशल 13 अक्तूबर से 17 नवंबर तक वाराणसी से रात 1ः35 बजे रवाना होकर चारबाग पर सुबह 6ः20 बजे तथा दोपहर 2ः25 बजे लोकमान्य तिलकपहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाराणसी जंक्शन स्पेशल 14 अक्तूबर से 18 नवंबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 4ः55 बजे रवाना होकर रात 8ः50 बजे लखनऊ व रात 2ः05 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से जौनपुर सिटी, सुलतानपुर, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में द्वितीय एवं तृतीय वातानुकूलित सहित कुल 16 कोच रहेंगे।